फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने घर में पंखे पर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
= आत्महत्या का कारण अज्ञात, माता-पिता दिल्ली में करते हैं मजदूरी
विज्ञापन

गहरौली (हमीरपुर)। कस्बा गहरौली में एक युवक ने बीती रात घर के भीतर कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक के माता-पिता के दिल्ली से लौटने के बाद ही पंचनामा व आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


गहरौली निवासी रामनारायण के पुत्र आशीष (20) ने बृहस्पतिवार की रात घर के भीतर कमरे में फंदा लगा लिया। शुक्रवार सुबह नींद से जागे दादा जागेश्वर ने देखा तो तत्काल मुस्करा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक के माता-पिता घर पर नहीं थे। माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर ही पंचनामा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तब तक शव को रस्सी से उतार कर कमरे में रखा गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राम आसरे सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें