फोटो 03 एचएएमपी 22- मृतक संजय साहू की फाइल फोटो । परिजन
मौदहा(हमीरपुर)। बिवार थाना क्षेत्र के ग्राम रतौली में शुक्रवार देर शाम एक ट्रैक्टर पलटने से संजय साहू (35) की दबकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण रतौली निवासी संजय साहू पुत्र शिवचरण शुक्रवार घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गेहूं की कटाई के लिए निकले थे। शाम को घर लौटते समय रात सवा आठ बजे गांव के बाहर भगत बाबा आश्रम के पास तेज रफ्तार के चलते संतुलन बिगड़ गया, इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में संजय ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें बाहर निकाला और परिजनों की मदद से मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपनी पत्नी, दो पुत्रों और एक पुत्री हैं।
फोटो 03 एचएएमपी 22- मृतक संजय साहू की फाइल फोटो । परिजन