फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चक्की में हाथ फंस कर धड़ से हुआ अलग, युवक की मौत

Sat, 29 Nov 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली ( हमीरपुर)। कस्बा के एक तेल पिराई मशीन (स्पेलर) की चपेट में आने से एक युवक का हाथ फंस कर धड़ से अलग हो गया। चक्की मलिक और घायल की मां उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुस्करा ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह उरई पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया ।
विज्ञापन

थाना मुस्करा के गहरौली गांव निवासी मदन चंद्र कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात नौ बजे उनका बेटा शैलेंद्र कुमार कुशवाहा (26) अपनी मां के साथ मुस्ताक की चक्की में लाही पिराने गया था। खली निकालते समय शैलेंद्र का हाथ स्पेलर की चपेट में आ गया इससे उसका दायां हाथ धड़ से अलग हो गया। परिजन उसे रिक्शे से सीएचसी मुस्करा ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पत्नी सीमा और पुत्र वंश (8 माह) बेहाल हैं।
थायाध्यक्ष मुस्करा योगेश तिवारी ने बताया कि युवक हाथ में कड़ा पहने हुए था। कड़ा के मशीन में फंसने से वह चपेट में आ गया। इसी से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें