फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोटावेटर में पैर फंसने से युवा किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। खेत में रोटावेटर से मिट्टी हटाते समय किसान का पैर उसमें फंस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मझगवां थाने के कुल्हेड़ा गांव निवासी रमाकांत ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके चचेरे भाई पुष्पेंद्र कुमार (38) खेत में रोटावेटर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान रोटावेटर में मिट्टी जमा हो गई। मिट्टी हटाने के लिए वह नीचे झुके, तभी उनका पैर रोटावेटर में फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर राघव ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पिता सुदामा, मां, पत्नी ममता और बेटी आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें