फोटो 19 एचएएमपी 05- मृतक दुलीचंद्र। स्रोतः परिजन
गोहांड (हमीरपुर)। जरिया थाने के करियारी गांव में रविवार रात लघुशंका के लिए उठा श्रमिक बिना रेलिंग के छज्जे से नीचे गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
गांव निवासी दुलीचंद्र सिंह (42) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार रात घर की छत पर सो रहा था। करीब 10 बजे लघुशंका के दाैरान वह बिना रेलिंग के छज्जे पर संतुलन बिगड़ने से नीचे जा गिरे और घायल हो गया। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि रास्ते में ही दुलीचंद्र की मौत हो गई। उसके नाम करीब आधा बीघा कृषि भूमि है। उसकी माैत से पत्नी मालती, बेटी रेशमा और बेटों शिवम, सत्यम बिलखते रहे। जरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।