फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंदर ने छात्र पर हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 19- इंगोहटा में बंदर के हमले से घायल छात्र। ग्रामीण
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा गांव में बंदरों का आतंक बढ़ने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। रविवार को कोचिंग से घर लौट रहे कक्षा दो के छात्र शहनवाज पर लक्ष्मीचंद पालीवाल इंटर कॉलेज के सामने बंदर ने हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार शाहनवाज लहूलुहान हालत में रोते हुए घर पहुंचा। घटना के बाद से वह स्कूल और कोचिंग जाने से डर रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कॉलेज के आसपास बंदरों का जमावड़ा रहता है। पास में जूनियर विद्यालय होने से बच्चों पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर पहले भी कई लोगों को काट चुके हैं लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें