फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर चेक कर रहे खलासी को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। कस्बे की मंडी समिति के आगे पेट्रोल पंप के पास रविवार रात फोरलेन में ट्रक का खलासी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, चालक ने रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहपुर के खागा थानाक्षेत्र के ब्रहृमनपुर गांव निवासी चालक ननकू राम ने बताया कि वह गांव निवासी खलासी अंकित (18) पुत्र कल्लू गुप्ता के साथ ट्रक से कुरारा थानाक्षेत्र में पड़े मौरंग डंप से मौरंग भराने आया था। मौरंग भराकर वह हमीरपुर की ओर जा रहे थे। तभी कस्बे के पेट्रोल पंप के पास रात में करीब 11 बजे गाड़ी खड़ी कर खलासी टायर चेक करने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने खलासी को चपेट में ले लिया। जिसे गंभीर हालत में रविवार रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें