फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में बैड न मिलने पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
राठ सीएचसी में महिलाओं की शिकायत पर नाराजगी जतातीं विधायक व जिपा अध्यक्ष - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। सीएचसी में प्रसव कराने आईं महिलाओं को बेड न होने की बात कह टरका दिया गया। मजबूरी में महिलाएं अस्पताल के गेट पर फर्श पर लेट गईं। इसके बाद उनके तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचीं विधायक की फटकार के बाद बेड नसीब हुए।
विज्ञापन

करौंदी गांव की प्रकाशरानी ने बताया कि बहू सोमवती को प्रसव के लिए शुक्रवार को सीएचसी के मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया। स्टाफ ने बेड देने से मना करते हुए अस्पताल गेट पर भेज दिया। सुमित्रा, कैलाश रानी और गुलाब देवी ने बताया कि उन लोगों के साथ भी यही व्यवहार किया गया।
ये लोग बारिश के मौसम में मैटरनिटी विंग की फर्श पर गर्भवती महिलाओं को लिटाए थीं। बेड न मिलने की शिकायत करते हुए परिजनों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। इसका स्टाफ पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची विधायक मनीषा अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए गर्भवती महिलाओं को बेड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महिलाओं को अंदर लिटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें