फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन बेंचने आई महिलाओं ने ठगे नगदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बर्तन बेचने आई दो महिलाएं वार्ड संख्या एक की कई महिलाओं से गहने व नकदी ठग ले गईं। महिलाओं ने तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने बर्तन बेचने वाली एक महिला का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या एक निवासी रोशनी, नेहा, कशिश, अर्चना, कविता, जानकी, विमलेश, सरोज, रजनी देवी, आरती आदि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को दो महिलाएं बर्तन बेचने आई थी। यह पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन दे रही थी। साथ ही जेवरों को चमकाने की बात कह बरगला कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी ले रफूचक्कर हो गईं। महिलाओं में किसी ने झुमकी तो किसी ने पायल ले जाने की बात कही लेकिन दी गई तहरीर में गहनों का जिक्र नहीं किया है।
मामले में पुलिस ने बर्तन बेचने वाली एक महिला को हिरासत में लेकर पीड़ित महिलाओं से शिनाख्त कराई। सही ढंग से शिनाख्त न होने तथा पीड़ित महिलाओं के बार-बार बयान बदलने पर शक के आधार पर पुलिस ने महिला पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच कराई जा रही है। अगर मामला सही पाया गया तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें