फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Sat, 28 Feb 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला मुस्करा मार्ग पर पुरैनी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक मासूम सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएसची में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के बरहरा गांव निवासी गोरेलाल राजपूत अपनी पत्नी अंगूरी (32), पुत्र रेशु (3) व भतीजे अभिनंदन (20) के साथ बाइक से अपनी ससुराल बिलगांव से घर लौट रहे थे। बाइक अभिनंदन चला रहा था।

तभी पुरैनी गांव के पहले मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे अंगूरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिनंदन, गोरेलाल व रेशु घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही दूसरी बाइक पर सवार दीपक सोनी (17), दीपू उर्फ प्रदीप (30), विपिन 20, रेशू, दीपू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ राजेश पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें