फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चेयरमैन के जेठ ठेकेदार को पीटा

Thu, 26 Feb 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के वार्ड एक में घटिया निर्माण एवं अतिक्रमण हटवाने के मामले में विवाद हो गया। एक  युवक ने नगर पंचायत अध्यक्ष के जेठ को जमकर मारापीटा। घटना की सूचना पाकर चेयरमैन पति व अवर अभियंता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तभी मारपीट करने वाला युवक भाग निकला। पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में नगर पंचायत करीब 45 लाख से 6 स्थानों पर नाला बनवा रही है। ठेकेदार इन नालों के निर्माण में घटिया सामग्री लगा रहा है।

जिसका मोहल्ले के लोग विरोध कर रहे है। लेकिन ठेकेदारों के साथ नगर पंचायत के रिश्तेदार शामिल है। जिससे कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि घटिया स्तर के निर्माण में चेयरमैन के दामाद, तो दूसरे में उनके जेठ शामिल है।

वार्ड नंबर एक में भी ठेकेदार के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के जेठ राजा भइया सोनकर नाला बनवा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता अच्छी न होने पर मोहल्ला निवासी बृजेश कुमार ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


जिससे ठेकेदार से विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों में जमकर उठा पटक हुई। घटना की सूचना जब नगर पंचायत अध्यक्ष के पति शिवनारायन सोनकर को मिली तो वह अवर अभियंता ओपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी युवक ने ठेकेदार को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के ठेकेदार जेठ ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर ठेकेदार का कहना है कि आरोपी युवक के पिता ने रास्ते में अतिक्रमण कर रखा है। उसी को हटाने को लेकर उसके साथ मारपीट की है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर का कहना है कि रास्तों व नालों में किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें