हमीरपुर। समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रचार के लिए प्रशिक्षित करेगी।
सपा जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल के नेतृत्व में सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को डिजिटल प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षित करना है।
बैठक में सैय्यद मिस्बाह उल हसन, सुनील कुमार सविता, कामता राजपूत, दानिश खान, श्रीपत वर्मा, ओम प्रकाश सोनकर, हिमांशु यादव, नीलम यादव, मनोज कुमार, गजेंद्र यादव, राम प्रकाश प्रजापति, जगभान यादव, अभिषेक पाल, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
बैठक में रामकिशोर साहू टिकरौली, रमेश कुशवाहा, मोतीलाल वर्मा हुसैना, रजत शुक्ला कुरारा ने पार्टी की सदस्यता ली।