फोटो 08 एचएएमपी 23- मृतक आशीष की फाइल फोटो। परिजन
सरीला (हमीरपुर)। बिरमा नदी में दोस्तों संग नहाने पहुंचा एक किशोर नदी में डूब गया। उसे बचाने में साथी भी पानी की गहराई में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने डूब रहे दूसरे किशोर को बचा लिया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी आशीष (12) पुत्र सुधाचंद्र रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने दो साथियों शिवा (13) और सत्यम (11) पुत्र मिलन के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय आशीष अचानक नदी की गहराई में चले जाने से डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में सत्यम भी डूबने लगा। यह देख नदी किनारे खड़े तीसरे साथी शिवा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर डूब रहे सत्यम का हाथ खींचकर बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने आशीष की तलाश शुरू की। दो घंटे तक जारी तलाश के बाद करीब चार बजे आशीष का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में उतराता मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि नदी में डूबे किशोर का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फोटो 08 एचएएमपी 23- मृतक आशीष की फाइल फोटो। परिजन