फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्काडा सिस्टम से होगी घरों में पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/गहरौली। हर घर नल योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति हाईटेक तकनीक से होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सेंसर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (स्काडा सिस्टम) लगाने का काम किया जा रहा है। इससे जिले और प्रदेश स्तर पर बैठकर ही पानी की टंकियों में जलस्तर, आपूर्ति की मात्रा और सप्लाई बंद रहने की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की निगरानी के लिए पारंपरिक व्यवस्था की जगह ऑटोमेटिक डिजिटल सेंसर और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से टंकियों में पानी का स्तर और आपूर्ति से जुड़ा सटीक डाटा ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगा। अधिकारियों को पता चल सकेगा कि किस टंकी में कब पानी भरा गया, टंकी कब खाली हुई और कितनी मात्रा में पानी की आपूर्ति की गई। ऑपरेटर को बार-बार पंप हाउस जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। वह मोबाइल से ही पानी की आपूर्ति को चालू या बंद कर सकेंगे। पानी की बर्बादी रोकने और अनियमित आपूर्ति पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी।

सेंसर लगाने से दो दिन से बंद है पानी
गहरौली कस्बा में सेंसर युक्त नया सिस्टम लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी वजह से पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि नई फिटिंग का काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन


मुस्करा क्षेत्र की सभी 21 यूनिटों में सेंसर लगाने का काम चल रहा है। गहरौली में नई फिटिंग का काम पूरा होते ही मंगलवार तक पानी की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा हुसैना, टीहर, तगारी और खेड़ा गांवों में भी सेंसर लगाने का काम पूरा हो चुका है। - विपिन कुमार, सहायक डीपीएम।
जिले की दोनों डब्ल्यूटीपी और गांव-गांव बने ओवरहेड टैंकों में स्काडा सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे एक स्थान पर बैठकर पेयजल आपूर्ति की निगरानी की जा सकेगी। जल्द ही यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - साजन कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें