फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन दिन में एक बार पानी, उखड़ी सड़कों पर कींचड़ बढ़ा रहा परेशानी

Sun, 08 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के बहगांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन से तीन दिन में एक बार पानी मिल रहा है। सड़कें टूटी होने से कींचड़ से निकलना मजबूरी है। ग्रामीणों ने एसडीएम अभिमन्यु कुमार से शिकायत की है।
विज्ञापन

बहगांव गांव के भानसिंह ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल के लिए पानी की टंकी बनी है। पाइप लाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़क दुरुस्त नहीं की गई। पाइप लाइन में रिसाव के कारण सड़क पर कीचड़ बना रहता है। आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पैनल से मोटर संचालित है। सर्दी व बारिश के मौसम में पेयजल आपूर्ति ठप रहती है। ग्रामीणों को तीन दिन में एक बार ही पेयजल मिल पाता है। वहीं 50 प्रतिशत घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने सोलर पैनल की जगह बिजली कनेक्शन कराने, टूटी सड़कों की मरम्मत व पेयजल के नए कनेक्शन दिए जाने की मांग की है। जीतेंद्र कुमार, गयाप्रसाद, मोहनलाल, शिवपाल, गुलाब, रामसनेही, देशपत, राजू, श्यामकरन, मदनपाल, फूलसिंह, दीपक आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें