फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज की सात पंचायतों को तीन दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल

Sun, 08 Feb 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। लाखों रुपये की लागत से बनी प्रदेश की पहली कंप्यूटर उठाऊ पेयजल योजना बमसन-लगवालत्ती से तीन दिन के बाद भोरंज उपमंडल की सात पंचायतों के उपभोक्ताओं को पानी मिल पाया है। इससे लोगों को पेयजल संकट से राहत मिली है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के तहत आने वाली बमसन-लगवालत्ती उठाऊ पेयजल योजना के पानी को सचूही और मतलना लिफ्ट करके अवाहदेवी टैंक तक पहुंचाया गया है। योजना के संचालन में लगे ठेकेदार को लंबे समय से विभाग द्वारा बिलों का भुगतान नहीं किया गया था। इसके चलते सचूही और मतलाना पंप हाउस से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी, जिससे भोरंज की सात पंचायतों के उपभोक्तओं को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा।

हालांकि इस समस्या की शिकायत उपभोक्ताओं ने विधायक सुरेश कुमार और जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से भी की थी। इस पर शनिवार को जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्डा ने सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व संबंधित ठेकेदार से बैठक कर समस्या का हल किया। इस दौरान बिलों का जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

तीन दिन के बाद ठेकेदार ने योजना से पानी की सप्लाई शुरू की है। जल शक्ति विभाग उपमंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्डा ने बताया कि योजना के पानी की सप्लाई बंद करने की सूचना मिलते ही ठेकेदार और विभाग के बीच बैठक हुई है। समस्या का समाधान होने के बाद पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें