फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जल संस्थान की फटी पाइप लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 20- कस्बा के बेरी तिराहा पर पाइप लाइन से निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
कुरारा। कस्बा के बेरी तिराहा में जल संस्थान की पाइप लाइन टूट जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी दुकान में घुसने से ग्राहक व दुकानदार परेशान हैं। बेरी तिराहा स्थिति हमीरपुर-कालपी हाईवे पर शनिवार को हनुमान वर्मा के दरवाजे के सामने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई घंटों तक पानी बहता रहा। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी एक मोबाइल शॉप की दुकान में घुस गया।
विज्ञापन

दुकानदार प्रवेंद्र चौहान ने लीकेज की समस्या जल संस्थान के कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद यादव को बताई। आरोप है कि कर्मचारी उससे अभद्रता करते हुए बोला कि सप्लाई बंद नहीं होगी। वहीं। इस पर दुकानदार ने जिलाधिकारी को फोन कर शिकायत दर्ज कराई है। जल संस्थान के लिपिक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि किसी भी दुकान में पानी नहीं घुस रहा है। वह सप्लाई बंद नहीं करेगा। जल संस्थान के अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई तो सप्लाई बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें