फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ठेकेदार की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 15- जरिया थाने में पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
गोहांड/सरीला। कस्बे के कमलानगर मोहल्ला निवासी सिंचाई विभाग के ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर इटौरा गंग तिराहे के पास झाड़ियों से छिपाकर रखी गईं हत्या में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के कमलानगर मोहल्ला निवासी देशराज राजपूत (65) की बुधवार शाम जलालपुर शाख नहर के पास कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह पड़ोसी नरेंद्र के साथ राठ तहसील से घर लौट रहे थे। देशराज के बेटे कमलेश ने चरन सिंह व राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद में पैरवी करने की रंजिश बताई जा रही है।
कमलेश ने बताया कि नरेंद्र व उसके चचेरे भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा था। पिता ने नरेंद्र का साथ देते हुए पैरवी की थी। आरोप लगाया कि मुकदमा हारने पर विरोधी पक्ष ने उनके पिता की हत्या की है। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को कछवाकला गांव के तिराहे से चरन सिंह व राजेंद्र कुमार उर्फ घसोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें