भरुआसुमेरपुर। दिन चढ़ने के साथ कस्बे और आसपास के गांवों में मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। सुबह नौ बजे तक कस्बे के धर्मेश्वर बाबा के प्राथमिक विद्यालय में बने दोनों बूथों पर 12 फीसदी मतदान हो चुका था। पंधरी के दो बूथों में 11 फीसदी, सुबह 9:45 बजे तक बदनपुर में 13 फीसदी, मुंडेरा में सुबह 10 बजे तक 17 प्रतिशत, सुबह 10:30 बजे तक अतरैया में 20 फीसदी से अधिक मत पड़े।
बीहड़ के कैथी में 10:55 तक तीन बूथों में 25.3 फीसदी, दोपहर के 11:45 बजे तक धुंधपुर में 28.9 फीसद, पारा रैपुरा में दोपहर के 12:35 बजे तक 36.49 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। दोपहर के 1:30 बजे टेढ़ा के दो बूथों में 31.1 फीसदी मतदान हो गया था। सभी बूथों के बाहर मतदाताओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। बूढ़े बुजुर्गों युवाओं महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा। शाम को 4:30 बजे तक पंधरी गांव के चार बूथों में 3400 सापेक्ष 2049 लोगों ने मतदान हुआ। यह 60.26 फीसदी था। विदोखर पुरई के बूथ संख्या 283 में सुबह ईवीएम की सेटिंग गड़बड़ा जाने से 7:30 बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। 7:40 तक महज चार वोट पड़े थे। इसके बाद मतदान में तेजी आ सकी। पूरे क्षेत्र में दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।