फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हरी झंडी दिखा मतदाता रैली का किया शुभारंभ

Sat, 25 Jan 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में किया गया। इस अवसर पर मतदाता रैली का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। जलीस खान के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर काॅलेज, विद्या मन्दिर इंटर काॅलेज व इस्लामिया इंटर काॅलेज के छात्र छात्राओं ने पूरे नगर में भ्रमण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को छात्राें, शिक्षकों, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व अधिकारियों को मतदान शपथ दिलाई। इसके अलावा मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक एवं भाषण की प्रस्तुति की गई। भाषण में समृधि तिवारी प्रथम, मोहिनी द्विवेदी द्वितीय, लवपाल तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंशिका अवस्थी प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, कंचन तृतीय, चित्रकला-पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, - समीक्षा द्वितीय व अमृत सिंह तृतीय रहे। कार्यक्रम में डीएम, एडीएम समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-
सरीला/राठ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास से मनाते हुए 80 बुजुर्ग मतदाता को माला पहना कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह युवा मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ मनीष कुमार नलकूप चालक, भरत कुमार सहायक अध्यापक, अरूण कुमार सअ, करन सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार शिवहरे सहित तहसीलदार अनुभव चंद्रा, नायब तहसीलदार राममोहन एवं उपस्थित अधिवक्ताओं, कार्मिक, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर बना अभियान पूर्ण किया। तहसील राठ में उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मतदाता जागरूकता रैली से प्रारंभ करते हुए आयोजन की शुरुआत हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें