हमीरपुर। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर रविवार को कोटेदारों ने विरोध व मांग महोत्सव का आयोजन किया। कोटेदार पूर्व के लंबित भाड़े सहित अन्य समस्याओं पर शासन व प्रशासन को अवगत कर रहा है। लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है। रविवार को मंडल के सभी उचित दर विक्रेताओं ने लंबित मांगों को लेकर विरोध एवं मांग महोत्सव मनाया।
खाद्य एवं रसद विभाग के उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में संगठन के प्रदेश सचिव धर्मवीर, कुसमरा के जिला उपाध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह पतारा, रंजीत सिंह चकोठी, सरसई के सत्यनारायण मिश्रा आदि रहे। (संवाद)