फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

विज्ञापन
अमन धुरिया प्रमाण व साइंस किट के साथ। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जनपद के छोटे से गांव इंगोहटा निवासी युवा वैज्ञानिक अमन धूरिया का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 50 में चयनित किया गया है। गोवा में इंडिया नेशनल साइंस फेस्टिवल में देशभर से युवा वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किए थे। जिसमें अमन की बनाई डिवाइस रिसीवर ऑटो कट रिले स्विच और कंट्रोलर वाच डिवाइस भी शामिल थी।
विज्ञापन

गोवा के पणजी में 11 से 13 दिसंबर तक नेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से युवा वैज्ञानिकों के राष्ट्रीय स्तर के 50 टॉप मॉडल चुने गए थे। जिसमें इंगोहटा के रहने वाले युवा वैज्ञानिक अमन धूरिया का मॉडल भी चयनित किया गया है। अमन ने साथी आशीष वर्मा के साथ पृथ्वी विज्ञान के सुुरक्षा मंत्री डॉ.एम रविचंद्रन, महानिदेशक डॉ.शेखर और विज्ञान भारती के अध्यक्ष डॉ.पी विजय भटनागर के सामने रिसीवर ऑटोकट रिले स्विच और ट्रांसमीटर कंट्रोल वाच डिवाइस का प्रदर्शन किया। उनके मॉडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित कर प्रमाणपत्र और साइंस किट देकर सम्मानित किया। अमन स्व.सुंदरलाल डिग्री कॉलेज मकरांव में छात्र है। अमन ने बताया कि बचपन से ही उसे विज्ञान से लगाव है। वह घर पर ही तमाम पुराने इलेक्ट्रिक उपकरणों से नए-नए डिवाइस बनाने का काम करता है।
-----------
रिसीवर ऑटो कट रिले स्विच
यह डिवाइस एसी और डीसी दोनों तरह के उपकरणों की मरम्मत करते समय काम करेगा। इस रिले स्विच से बिजली उपकरणों को कनेक्शन दिया जाएगा।
-----
ट्रांसमीटर कंट्रोल वॉच
इस डिवाइस को घड़ी की तरह हाथ में पहनेंगे। डिवाइस का स्पिंग एक नस पर रहेगा। इससे काम करते समय करंट की चपेट में आते ही रिसीवर ऑटो कट रिले का स्विच ऑफ हो जाएगा। जिससे संबंधित व्यक्ति करंट से बच जाएगा।
विज्ञापन

---
जानिए कैसे काम करेंगी डिवाइस
किसी बिजली उपकरण की मरम्मत करते समय जैसे ही मनुष्य करंट के संपर्क में आएगा ट्रांसमीटर कंट्रोल क्लॉक वॉच रिसीवर ऑटोकट रिले को संकेत भेजेगा। इससे ऑटो कट रिले स्विच स्वत: ऑफ हो जाएगा। इससे वह करंट की चपेट में आने से बच जाएगा। ट्रांसमीटर कंट्रोल वाच वायरलेस बिजली ऊर्जा की मापक है।
---------------
20 से अधिक डिवाइस बना चुका अमन
फेस्टिवल से लौटे युवा वैज्ञानिक अमन का ग्रामीणों ने स्वागत किया। अमन छह साल में बीस से अधिक डिवाइस बनाकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फेस्टिवल में प्रस्तुत कर चुका है। जहां कई बार उसके बनाए मॉडलों को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें