फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोंडा को पराजित कर वाराणसी ने जीता हाॅकी टूर्नामेंट का फाइनल

Mon, 15 Dec 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी-20 ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते बनारस टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के रहमानियां खेल मैदान में चल रहे अखिल भारतीय खेल महोत्सव के ऑल इंडिया हाॅकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें वाराणसी और गोंडा टीमों के मध्य फाइनल मैच खेला गया। वाराणसी टीम ने 3-0 से बढ़त बनाते हुए गोंडा टीम को शिकस्त दे ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली व सदस्य राज्य हज समिति कमरुद्दीन जुगनू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के बाद मुकाबला शुरू कराया। 15-15 मिनट के चार क्वार्टर खेले गए। गोंडा ने दूसरे क्वार्टर के अंत में 30वें मिनट में अपना पहला फील्ड गोल कर वाराणसी के ऊपर दबाव बनाया, लेकिन वाराणसी ने तीसरे क्वार्टर के शुरू होते ही 33वें मिनट में अपना पहला गोल कर दबाव से मुक्त होते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर कर मैच को रोमांचक बना दिया। वहीं, अंतिम क्वार्टर में अपने दूसरे गोल के लिए दोनों टीमें लड़ती रहीं, लेकिन कोई भी टीम अपना दूसरा गोल नहीं कर सकी। मैच टाई ब्रेकर पर चला गया। इसके बाद खेले गए शूटआउट में वाराणसी ने 3-0 से गोंडा को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता वाराणसी टीम को मुख्य अतिथि ने चमचमाती ट्राॅफी सहित 85 हजार रुपये का पुरस्कार व उपविजेता गोंडा टीम को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, चेयरमैन अफरोज अहमद, अतुल करन यादव, सैय्यद राज हुसैन राणा, इरशाद लाला, शमशाद नबी सहित सभी कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें