फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिला अस्पताल में नाक,कान गला के मरीज बढ़े

Mon, 15 Dec 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ठंड बढ़ते ही साइनोसाइटिस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल के नाक-कान-गला विभाग में रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी ईएनटी विभाग में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. विकास यादव ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में करीब 80 से अधिक मरीज देखे गए हैं। मौसम परिवर्तन, धूल और वायु प्रदूषण के कारण साइनस की झिल्लियां सूज जाती हैं, इससे एक्यूट साइनोसाइटिस के मामले बढ़ गए हैं। रोजाना ऐसे 15-20 मरीज आ रहे हैं। इससे पीड़ित मरीजों को तेज बुखार, सिर दर्द, चेहरे पर भारीपन, नाक बंद होना और गाढ़े बलगम की शिकायत होती है। इसके अलावा फंगल साइनोसाइटिस के दो-तीन मरीज आ रहे हैं। ये बिल्कुल अलग तरह की बीमारी है। इससे आंख व गाल में भी सूजन आ जाती है। इससे गंध महसूस नहीं होती है। समय पर इलाज न हो तो यह क्रॉनिक साइनोसाइटिस में बदल सकता है। मरीजों को एंटीबायोटिक्स, एंटी-हिस्टामाइन, स्टीम, नेजल स्प्रे और जरूरत पड़ने पर साइनस वॉश की सलाह दी जा रही है। गंभीर मामलों में सीटी स्कैन करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें