फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में लक्ष्य से अधिक बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लक्ष्य से अधिक बच्चों और गर्भवतियों को टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छह जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए दो साल तक के बच्चों और गर्भवतियों के टीका लगाने के लिए मिशन इंद्रधनुष 4.0 शुरू किया है। तीन चरणों में चलने वाले अभियान के पहला चरण सात से 15 मार्च तक चला।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू होगा। यह चरण एक-एक सप्ताह तक चलेंगे। इस दौरान केंद्रों पर दो साल तक के बच्चों और गर्भवतियों को टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि कुल 805 सत्रों में टीकाकरण किया गया। दो साल तक के 4084 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 5360 बच्चों को टीके लगाए गए। यह 131.24 प्रतिशत है। 1424 गर्भवतियों के सापेक्ष 1693 को टीके लगाए गए जो 118.89 प्रतिशत है। गोहांड, कुरारा, मौदहा, मुस्करा, राठ, सरीला और सुमेरपुर ब्लाकों में लक्ष्य से अधिक बच्चों और गर्भवतियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें