फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खाद बेचने का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। एंग्री जंक्शन कृषि केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों ने नकली खाद देने का आरोप लगा हंगामा किया। कोतवाली में केंद्र संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। दुकानदार ने किसानों से खाद वापस लेकर पैसे लौटा दिए है।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी शीलू राजपूत, अमित राजपूत, अनूप, जगदीश, नरेंद्र कुमार, अनिल, शिवकुमार, जयपाल आदि किसानों ने बताया कि खेतों की बुवाई चल रही है। सोमवार को एक दर्जन किसानों ने बुवाई के लिए नगर की एक एग्री जंक्शन कृषि केंद्र से 20 बोरी खाद खरीदी। खेत में पहुुंचने के बाद बोरियां खोलीं तो मिट्टी निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की बोरियों में मिट्टी निकली है। किसानों ने दुकानदार से नाराजगी जताई और कोतवाली में तहरीर दी है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने कहा कि किसानों को दी गई खाद आर्गेनिक बताई गई है। दुकानदार ने किसानों से पैसे लौटा दिए हैं। खाद का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें