हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में बेतवा नदी के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह पत्थरों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
क्राइम इंस्पेक्टर डीके मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि पुल से थोड़ी दूरी पर नीचे पत्थरों के बीच लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। शव पर कई जगह चोट के निशान थे।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति शराब के नशे में पुल के पास से फिसलकर गिर गया होगा। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने का प्रयास कर रही।