फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से दलदल बना चौगान, दुकानदार परेशान

Fri, 10 Apr 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर के चौगान में बारिश के कारण फैला कीचड़। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महंगे प्लॉट और मौसम की मार झेल रहे दुकानदारों को मेले के समापन के बाद भी राहत नहीं मिल पाई है। बिगड़े मौसम ने उन्हें अपना सामान समेटने का समय तक नहीं दिया। हालात ऐसे हो गए हैं कि चौगान बेमौसम बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के लिए सामान गाड़ियों में लोड करना भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय मेले में बेहतर व्यापार की उम्मीद लेकर आए व्यापारियों को पहले महंगे प्लॉट खरीदने पड़े। इसके बाद उन्हें गैस सिलिंडर की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
वहीं, बारिश के कारण लोग चौगान तक पहुंच ही नहीं पाए। अब जब दुकानदार अपनी दुकानदारी समेटने लगे, तो मौसम ने फिर से रौद्र रूप दिखा दिया। बारिश के चलते वाहन चौगान में फंसने लगे हैं। वीरवार दोपहर को हुई तेज बारिश ने दुकानदारों को दुकानों के भीतर ही रहने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि मौसम साफ होते ही वे अपना सामान सुखाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। लगातार बारिश के कारण उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। चौगान में करीब 20 प्रतिशत दुकानदार अपना सामान समेट चुके हैं, जबकि बाकी दुकानदार भी समेट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें