फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोली लगने से दो युवक घायल

Sun, 15 Sep 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के उरई बस स्टैंड नहर के पास बगिया में शनिवार दोपहर तमंचा लोड करते समय फायर हो गया। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। युवक बिच्छू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।
जरिया थाना क्षेत्र के कछवाकलां गांव निवासी नितिन राजपूत ने बताया कि वह शनिवार को बीए का पेपर देकर उरई से लौट रहे थे। तभी कुर्रा गांव के मोंटी ने फोन करके उरई बस स्टैंड नहर के पास रामबाग में बुलाया। जहां पर पहले से गुटक्वारा निवासी नितेंद्र, कुर्रा निवासी मोंटी और जरिया थाने के छिबौली गांव के दीपक मौजूद थे।
विज्ञापन

दीपक और मोंटी के तमंचे से फायर हो गया। गोली लगने से नितिन राजपूत (28) व नितेंद्र (25) घायल हो गए। गोली नितिन के बाएं हाथ की कलाई व नीतेंद्र के बाएं कंधे के पास लगी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां नितिन राजपूत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर चंद्रशेखर राजपूत ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
नितेंद्र का उपचार किया गया। घायल नितेंद्र ने बताया कि नगर के बाराखंबा मोहल्ले में किसी से मोंटी का वाद-विवाद हो गया था इसको लेकर मोंटी ने सभी को नहर के पास फोन करके बुलाया था।
लोगों में चर्चा है कि सभी युवक बिच्छू गैंग से जुड़े है। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। तभी यह घटना हो गई। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नही दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दीपक, नितेंद्र के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला की फायर दीपक व मोंटी नाम के युवकों ने किया। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दीपक, नितेंद्र के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे जरिया व राठ थाने दर्ज है। दीपक एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें