फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर में कोरोना से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तीसरी लहर के घातक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई है। जिले में अभी तक कोरोना से 88 लोगों की मौतें हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोहारी निवासी 62 वर्षीय महिला का कार्डियोलाजी कानपुर में इलाज चल रहा था, वह कोरोना से संक्रमित हुईं थी उनकी मौत हो गई है। इसी तरह शहर के ऊदल चौक निवासी महिला का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। वह एक जनवरी के हार्ट के आपरेशन को लेकर इलाज करा रहीं थी। संक्रमित होने से उनकी मौत हो गई है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में छह संक्रमित मिले हैं वहीं नौ रोगी स्वस्थ हो गए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। जिसमें खंदिया, भैरोगंज, छैलबिहारी, किडारी, उरवारा, लाडपुर में एक-एक संक्रमित मिला है।
11 मिले कोरोना संक्रमित
हमीरपुर। मंगलवार को जांच के बाद 11 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डा.एके रावत ने बताया कि मुस्करा में छह, हमीरपुर में दो, राठ, सरीला व सुमेरपुर में एक एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है। सीएमओ ने सभी से मास्क लगाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें