फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मौदहा बांध से छोड़ा गया दो हजार क्यूसेक पानी

Thu, 02 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी 39- पानी से लबालब मौदहा बांध। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा। मूसलाधार बारिश के चलते मौदहा बांध का जलस्तर बढ़ गया है। इससे बांध के दो फाटक खोलकर दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सपना ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही अधिक बारिश के चलते बांध का जलस्तर बढ़ गया है। इससे दो फाटक खोलकर 2,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फाटक खोलने से पहले बिरमा नदी किनारे बसे गांवों सहित किनारों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बिरमा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। इससे कस्बा से जुड़े छोटे-छोटे गांव बंडवा, उपरंहका, बिलगांव आदि के संपर्क मार्ग पर बने रपटों के डूबने की आशंका है। रपटों के ऊपर से बहते पानी का तेज बहाव घातक हो सकता है। नदी किनारे काम करने वाले किसानों एवं पशुपालकों को नदी से दूर रहने की अपील की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें