फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑपरेटिव सोसायटी प्रधान सहित दो सदस्यों को पद से हटाया

Fri, 06 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल की कोऑपरेटिव सोसायटी झलाण की बैठक निरीक्षक अजमेर सिंह कटोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जोगेंद्र सिंह, नानक, सुनील कुमार सहित चार सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सोसायटी के प्रधान सुखदेव सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें प्रधान पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


सुखदेव की जगह जोगेंद्र सिंह को कोऑपरेटिव सोसायटी का प्रधान नियुक्त किया गया है।सोसायटी के पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह, सदस्य संदीप शर्मा व परमवीर का आरोप है कि बैठक की उन्हें कोई सूचना नहीं थी। बैठक 7 नवंबर को निश्चित की गई है। वहीं सोसायटी के कार्यवाहक सचिव अजय कुमार का आरोप है कि बैठक की सूचना सभी सदस्यों को दी गई थी। पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह सहित दो अन्य सदस्यों ने बैठक की सूचना लेने से इंकार कर दिया है। बैठक की सूचना बाकायदा सोसायटी के सूचनापट्ट पर भी अंकित की गई है।

उधर, कोऑपरेटिव सोसायटी के इंस्पेक्टर अजमेर कटोच ने पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में सोसायटी के प्रधान सुखदेव सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्हें सोसायटी की प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद से हटाकर सोसायटी के सदस्य जोगेंद्र सिंह को प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें