फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक का दो लाख से भरा बैग लुटेरे ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक से बाइक सवारों ने दो लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिलौली गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक परशुराम प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पिछले 10 जून को उसने संतोष कुमार विश्वकर्मा से एक खेत खरीदा था। जिस पर दो लाख रुपये देना था। इसीलिए बुधवार को कस्बा स्थित एसबीआई के खाते से सुबह 10:36 बजे दो लाख रुपये निकाले और बैग में रखकर ऑटो में बैठ गया। जैसे ही सिलौली मार्ग पर मदरसे के पास पहुंचा। तभी कुछ सामान गिरने पर चालक आॉटो रोककर सामान रखने लगा। इसी बीच सिलौली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरे बैग में झपट्टा मारकर ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें