फोटो 26 एमएएचपी 05 परिचय-छत्रपाल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
- दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, झांसी रेफर, नहीं लगाए थे हेलमेट
फोटो 26 एमएएचपी 05 परिचय-छत्रपाल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी/खन्ना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटनाओं की जांच कर रही है। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना पनवाड़ी के किल्हौआ निवासी छत्रपाल (26) शुक्रवार की रात को बाइक से गांव के ही जगदीश (27) के साथ अपने ममेरे भाई को हरपालपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। तभी किलहौआ स्थित केनरा बैंक के पास सड़क पर गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जगदीश की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया।
जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के खड़ेही लोधन निवासी किसान सिद्धगोपाल यादव (45) रात को किसी कार्य से बाइक से कस्बा खन्ना आ रहा था। तभी रास्ते में चंद्रावल पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उसे अस्पताल पहुंचाते, इससे पहले दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।