फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भैंस चोरी मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की भैंसों की बिक्री से मिले 1.82 लाख रुपये नकद बरामद किए। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:29 बजे पुलिस ने कपसा रोड स्थित सिजनौड़ा पुल के पास से अशोक (22) और आरिफ (29) को पकड़ा। अशोक गड़रियापुरवा चकदहा और आरिफ बांदा जिले के सादी मदनपुर का निवासी है। ये दोनों भैंस चोरी के केस में वांछित थे। तलाशी लेने में आरिफ से 92 हजार रुपये और अशोक से 90 हजार रुपये मिले। दोनों पर हमीरपुर समेत अन्य जनपदों में चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें