राठ (हमीरपुर)। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को स्कूल में पढ़ाई कर रहीं चार छात्राओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बारिश के बाद तेज धूप निकलने से मौसम में उमस बढ़ गई है। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं कक्षा 10 की शिवानी, कक्षा 9 की सोनिया व कक्षा 6 की जोया हालत बिगड़ने पर अचेत हो गईं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने स्टाफ की मदद से छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद प्रधानाचार्य ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की छुट्टी कर दी। उन्होंने छुट्टी करने की वजह बताने से मना कर दिया।
वहीं चरखारी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में कक्षा नाै की छात्रा हेमा को श्वास लेने में तकलीफ होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसे ऑक्सीजन दी गई है। डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है।
फोटो 22 एचएएमपी 18 - जोया
फोटो 22 एचएएमपी 18 - जोया
फोटो 22 एचएएमपी 18 - जोया