फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक के नीचे सो रहे साथी पर चढ़ा ट्रक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास नेशनल हाईवे-34 पर मध्यरात्रि के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे सो रहे चालक के साथी की उसी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र विश्वनाथ पटवा, निवासी सीताराम कॉलोनी शुक्लागंज, थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। मृतक के भाई उमेश कुमार ने बताया कि भाई दिनेश रविवार को उन्नाव से ट्रक में साथ गया था। रात में चालक ने नरायच गांव के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था। दिनेश ट्रक के नीचे सो गया। सुबह चालक ने बिना नीचे देखे ट्रक चला दिया। इससे वह ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें