फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड (हमीरपुर)। भवन निर्माण में काम कर रहा मजदूर सोमवार सुबह गिरकर घायल हो गया। भवन स्वामी उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकासी थाने के मचहरी गांव निवासी करन सिंह ने बताया कि उनके भाई लखन सिंह (30) मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करने गए थे। वहां काम करते समय गिरकर घायल हो गए। भवन स्वामी व साथी श्रमिक उसे गोहांड सीएचसी ले गए। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

करन सिंह ने बताया कि भाई के नाम जमीन का पट्टा है जिसपर खेती करने के साथ ही मजदूरी करते थे। अपने पीछे मां राममूर्ति, पत्नी मीना, बेटे चंदन, योगेश, बेटी प्रिंसी व भाई करन और प्रेमचंद्र को छोड़ गए हैं। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें