फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आंधी में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर नहीं बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बांक गांव के किसान नंद किशोर ने अधिशासी अभियंता विद्युत से शिकायत की है। उन्होंने डेढ़ माह पूर्व आंधी में क्षतिग्रस्त हुए नलकूप के ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। नंद किशोर ने बताया कि 28 मई को आई तेज आंधी में उनके नलकूप का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण नलकूप बंद पड़ा है। सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसान खरीफ फसल की बुवाई को लेकर चिंतित हैं। किसान ने आरोप लगाया कि एसडीओ और अवर अभियंता आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। एसडीओ एमपी सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें