फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सड़क पर तार-तार हो रहे यातायात नियम

Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यात्री वाहनों की सीटों व छत पर सामान लादकर वाहन चालक फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन नियमों के मुताबिक यात्री वाहन पर सामान ढुलाई प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारी ढोने की बजाय छत पर सामान ढोते दिखाई पड़े। पुलिस की निगरानी के बीच नियम तार-तार हो रहे है। इसके बाद भी प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए हैं। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

शहर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क के नेशनल हाईवे पर सुबह से लेकर शाम तक यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। होमगार्ड की निगरानी के बीच एक रिक्शा चालक प्लास्टिक कि बोरियां रखे था। जो ई-रिक्शे के पीछे तक लटकाए हुए था। वहीं, एक ट्रैक्टर के बाहर तक सरियां निकली थी। एक रिक्शे में सरियां व टीन को छत के ऊपर रखे था। इससे कई बाइक सवार खुद को बचाते नजर आए। यह लापरवाही देखने के बाद भी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
शहर पर यात्री ढोने वाले ई-रिक्शा के अंदर और छत पर माल लादकर वाहन फर्राटा भरता नजर आए। यात्री वाहन को ट्रांसपोर्ट वाहन की तरह उपयोग करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। यह वाहन चालक यातायात नियमों की खिल्लियां उड़ाता रहा, लेकिन किसी ने कार्रवाई करने की बात तो दूर उसे रोककर नियमों की जानकारी देना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें