फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नगर में जाम की समस्या आम, लोग हो रहे परेशान

Wed, 15 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 17= रोडवेज डिपो के सामने लगा जाम। संवाद - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के रास्तों में लगने वाला जाम लोगों की आम समस्या बन गई है। इससे पहले वाहन निकालने को लेकर अक्सर झगड़े होते है। सोमवार रात ऐसे ही मामले में दो युवकों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। शहर में बस स्टैंड, किंग रोड के अलावा सीएमओ कार्यालय व जिला अस्पताल के सामने अक्सर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

अतिक्रमण व निर्माण के चलते मौजूदा में शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। रोडवेज डिपो में जगह कम होने व बसों की संख्या बढ़ने के चलते शहर की मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है। इससे रहुनिया धर्मशाला, यज्ञशाला, अमनशहीद पातालेश्वर मंदिर समेत अन्य मोहल्ले पहुंचने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि इन मोहल्ले के लोग दूसरे रास्ते से जाना चाहे तो सीएमओ कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों के चलते जाम की स्थित का सामना करना पड़ता है। वहीं आगे अस्पताल के सामने सड़क पर खड़े ई-रिक्शा व वाहनों के कारण जाम बना रहता है। वहीं, किंग रोड में नाली निर्माण को लेकर सड़क किनारे मिट्टी व मैटेरियल के ढेर लग है। इससे यहां भी जाम की स्थिति रहती है। पहले अपना वाहन निकालने को लेकर अक्सर लोगों में विवाद होता रहता है।


बोले जिम्मेदार=
नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद ने नाली निर्माण को लेकर बताया कि स्थिति को देखते हुए काम को हिस्सों में बांटकर कराया जा रहा है। ताकि ज्यादा दूरी तक समस्या न रहे। काम जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं, एआरएम आरपी साहू ने बताया कि कुछेछा में वर्कशॉप निर्माण कार्य चल रहा। इसके बाद यहां जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। फिलहाल जाम हटाने के लिए यातायात पुलिस के साथ रोडवेज कर्मी मौजूद रहते है।
विज्ञापन

-

वाहन निकालने को दो युवकों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
- जाम में फंसे अपने वाहन को पहले निकालने की बात को लेकर सोमवार रात दो युवकों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। एसपी मीडिया कार्यालय के अनुसार वायरल मामले को संज्ञान में लेकर स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों से संपर्क कर रही है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं हो पाई।

फोटो 14 एचएएमपी 17= रोडवेज डिपो के सामने लगा जाम। संवाद- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।

फोटो 14 एचएएमपी 17= रोडवेज डिपो के सामने लगा जाम। संवाद- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें