फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिक्रमण हटाया तो व्यापारियों ने किया विरोध

Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : मौदहा कस्बे में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगरपालिका ने बुलडोजर ने बुधवार को अतिक्रमण हटाया। वहीं, विस्तारीकरण के चलते दुकानदारों के चबूतरे भी खोद दिए गए। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने पालिका के जिम्मेदारों पर भेदभाव व रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा कस्बे में विस्तारीकरण और चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण का काम तीन चरणों में किया जाना है। पहले चरण में मलीकुंआ चौराहा का काम पूरा कर दिया। वहीं, सबसे अधिक संकरा इलाका नेशनल चौराहा से देवी मंदिर तक के अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका के पसीने छूट गए। इसके चलते लगभग डेढ़ महीने तक अभियान ठप रहा।
बुधवार को अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के साथ ही नगरपालिका के कर्मचारी बुलडोजर लेकर पहंच गए। इस दौरान जगह जगह नगरपालिका के जिम्मेदारों और व्यापारियों के बीच बहस भी हुई, लेकिन नगरपालिका का बुलडोजर चलता रहा। नेशनल चौराहे पर स्थित सैकड़ों साल पुराना कुआं भी ध्वस्त करा दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें