फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान गोष्ठी में बैठने की जगह तक नहीं दी

Wed, 08 Jan 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन कंपनी बाग में किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए दो लाख का बजट भी मिला, लेकिन जहां किसानों को कंबल दिलाए जाने का लालच देकर बुलाया गया। वहां मंच के सामने जमीन पर बैठकर करीब 10 महिलाएं कार्यक्रम सुनती दिखीं।
कैमरों की नजर में आते ही जिम्मेदार सतर्क हुए और उन महिलाओं को वहां से उठाकर पंडाल में पड़ी कुर्सियाें पर बैठाया गया। पूछने पर एक महिला ने कहा कि बैठने की कोई जगह न मिलने पर वह लोग जमीन पर ही बैठ गईं। अमिरता निवासी किसान छेद्दूलाल ने बताया कि उन्हें खाने के साथ कंबल दिलाए जाने की बात कहकर लाया गया है। उसे जानकारी नहीं है कि क्या कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन

ब्रम्हा का डेरा निवासी किसान जौंहरिया ने बताया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। डेढ़ बीघा में वह सब्जी की पैदावार करता है। उधर, कार्यक्रम का आयोजन डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने शुभारंभ किया। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अधिक मात्रा में क्षेत्रीय उत्पादों मुसम्मी, नींबू आदि की मार्केटिंग की व्यवस्था करने को कहा।
इस मौके पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, डीडी हरिशंकर भार्गव, पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रेश कुमार, केवीके अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, डॉ. दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


500 लोगों के हिसाब से व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन करीब 700 आदमी पहुंच गए। दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए दो लाख का बजट मिला है। कंबल वितरण की कोई जानकारी नहीं है और न ही उनकी ओर से ऐसा किसी किसानों को कहा गया है।
-डॉ. आशीष कटियार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें