फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रेमी युगल मांग रहा था पैसे, परिजन को देख युवक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। घर से भागे प्रेमी युगल के बाइक का रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। वहां से गुजर रहे युवती के परिजनों ने पहचान लिया जिस पर प्रेमी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी बेटी को कैथा गांव निवासी युवक ले गया था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ कस्बे से गांव जा रहा था तभी रास्ते में सड़क किनारे उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ खड़ी राहगीरों से पैसे मांग रही थी। पहचानने पर युवक उन्हें देखकर मौके से भाग निकला। बेटी ने बताया कि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था और पेट्रोल के लिए रुपये भी नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने साथ कोतवाली ले गई जहां युवती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें