फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी लादने गए ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मौदहा कोतवाली के खंडेह गांव में ट्रैक्टर लेकर लकड़ी लादने गए पंधरी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए सुबह उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पंधरी गांव निवासी चुन्नू पाल (32) गांव में संचालित आरा मशीन में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। गुरुवार को यह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौदहा कोतवाली के गांव खंडेह गया था। खेतों में लकड़ी लादने के दौरान इसकी हालत बिगड़ गई और यह खून की उल्टी करने के बाद अचेत हो गया। देर रात परिजन शव लेकर गांव आए। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शुक्रवार को सुबह गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं दी गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें