फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन परिवहन पर हमीरपुर के खान अधिकारी को प्रतिकूल प्रवृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवैध खनन परिवहन को लेकर खनन निदेशक द्वारा जांच में भारी गड़बड़ी पाए जाने पर हमीरपुर के खान अधिकारी महबूब को प्रतिकूल प्रविष्टि की गई है। शुक्रवार को खनन पट्टा क्षेत्र से ही उप खनिज लदे वाहनों में बिना परिवहन प्रपत्र एवं ओवर लोडिंग को रोकने के लिए खनन निदेशालय की जांच टीम हमीरपुर पहुंची। जिसमें खनन निदेशक डा. रोशन जैकब ने सरीला तहसील के ग्राम चंदवारी घुरौली के तीन खनन पट्टा क्षेत्रों खंड संख्या- 26 / 3 26 / 6 तथा 26 / 8 का औचक निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में वैध परिवहन प्रपत्र के साथ मानक के अनुरूप परिवहन होते पाया गया। क्षेत्रों की जांच में यह भी पाया गया कि खंड संख्या- 26/3 एवं 28/6 के पट्टेधारकों द्वारा तौल मशीनों पर कैमरे को सही ढंग से नहीं लगाया गया है। जिससे उप खनिज लदे वाहनों की नंबर प्लेट तथा उसमें लदे उप खनिज की मात्रा का सही आंकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन

निदेशालय के कमांड सेन्टर से 01 मई, 2022 से 01 जून, 2022 के मध्य खंड संख्या- 26 / 6 से 265 वाहन तथा 26/8 से 245 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र (ई- एमएम- 11 ) लिए तौल मशीन से गुजरने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में पट्टेधारक प्रतिनिधि से पूछतांछ की गई। उनके द्वारा सही सूचना उपलब्ध नहीं करायी गई।
निदेशक ने ज्येष्ठ खान अधिकारी महबूब को निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी प्रकरणों में अपने स्तर से जांच कर पायी गई कमियों के आधार पर रायल्टी का छह गुना वसूली कराना सुनिश्चित करें। इस शिथिलता के कारण ज्येष्ठ खनन अधिकारी हमीरपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जिला प्रशासन हमीरपुर को निर्देशित किया गया है कि वह अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आटोमेटेड चेक गेट तत्काल स्थापित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें