फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मतदाताओं की सुविधा के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

Tue, 11 Nov 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में गणना फार्म बांट रहे बीएलओ ने तेजी दिखाई है। इससे अब तक जिले में 60 फीसदी का वितरण हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। फार्म भरने में अगर किसी को कोई परेशानी आए तो वह मदद ले सकता है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में घर-घर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य बीएलओ की ओर से तेजी से किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने बताया कि अभी तक 60 प्रतिशत मतदाताओं को उनके फार्म वितरित किए जा चुके हैं। हमीरपुर विधानसभा में 428528 मतदाता है। इसमें से 232160 पुरुष और 196362 महिला मतदाता है। इसके अलावा छह अन्य की श्रेणी में है। इन मतदाताओं में से 50 प्रतिशत को फार्म दिए जा चुके है।
राठ विधानसभा में 411203 मतदाताओं में से 70 फीसदी को फार्म वितरित किए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण में आम जन-मानस की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा टोलफ्री नंबर-1950 चालू किया गया है। मतदाता को अपना गणना प्रपत्र भरने में कोई समस्या हो अथवा कोई सुझाव है तो वह टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें