फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दिल्ली धमाके के बाद हमीरपुर में चेकिंग

Tue, 11 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 23- शहर के कान्हा होटल में लोगों से पूछतांछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हमीरपुर। दिल्ली में लालकिले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट जारी करते ही हमीरपुर पुलिस ने जिलेभर में चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देश पर देर शाम तक मुख्यालय में अपर एसपी, सीओ सदर व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की और होटलों, रेस्टोरेंटों व मॉलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

अपर एसपी मनोज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की घटना को देखते हुए जिले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हर थाने में गश्त बढ़ाई गई है और मुख्यालय से लेकर तहसील क्षेत्रों तक पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि जिले में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

फोटो 10 एचएएमपी 23- शहर के कान्हा होटल में लोगों से पूछतांछ करती पुलिस। संवाद- फोटो : udhampur news

फोटो 10 एचएएमपी 23- शहर के कान्हा होटल में लोगों से पूछतांछ करती पुलिस। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें