फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों से होगी वसूली: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठ? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। किस्त मिलने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराने वालों से अब वसूली की जाएगी। डीएम ने स्वच्छता को लेकर सख्ती बरतने के निदेश दिए हैं। वहीं अधिकारियों को भी योजनाओं पर गंभीरता से काम करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की समीक्षा की। बैठक में कहा कि यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज के तहत शौचालयों के निर्माण का जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्हें समय से पूरा कराया जाए। इनके लाभार्थियों को धनराशि पीएफएमएस के अनुसार डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की पहली किस्त मिल चुकी है। उन्हें प्रेरित कर शीघ्र शौचालयों का निर्माण कराया जाए। निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर अपलोड की जाए। कहा कि खाते में शौचालय निर्माण की धनराशि पहुंचने के बाद निर्माण न करने पर धनराशि की वसूली की जाएगी। वहीं ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ को निर्देश गिए कि स्थल चयन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कराएं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए चयनित सेवा प्रदाता एजेंसी को कोविड 19 के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर नोटिस जारी करें। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ब्लैक लिस्ट किया जाए। बैठक में सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, सीएमओ डा. आरके सचान, जिला विकास अधिकारी विकास, बीडीओ, एडीओ पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें