फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन मंदिर मार्गों का होगा निर्माण, पांच करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के तीन मंदिर जाने वाले संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने पांच करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे हैं। इनकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड ने सुमेरपुर क्षेत्र के भौंरा गांव स्थिति मुख्य मार्ग से शंकर जी के मंदिर तक 1.20 किमी संपर्क मार्ग के नया निर्माण के लिए 1.32 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा है। इसी प्रकार बिरखेरा से सिद्धबाबा धाम रैपुरा मार्ग का 3.10 किमी लंबे मार्ग के लिए 2.95 करोड़ और भौंरा-सिकउला मार्ग से नागेश्वर धाम शिव मंदिर होते हुए नारायण संपर्क मार्ग पर एक किमी सड़क का 1.10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को अनुमोदन के लिए भेजा है। इन संपर्क मार्गों के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि इन मार्गों की कार्ययोजना बनाकर शासन स्तर को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें